कुत्तों को खाना खिलाने गयी महिला को पीटा

Updated at : 10 Feb 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्तों को खाना खिलाने गयी महिला को पीटा

सॉल्टलेक के ईसी ब्लॉक में शनिवार रात आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गयी एक महिला की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी.

विज्ञापन

बीच-बचाव करने गये कुछ स्थानीय युवकों को भी नहीं बख्शा

सॉल्टलेक के ईसी ब्लॉक में सेंट्रल गवर्नमेंट हाउसिंग की घटना

संवाददाता, कोलकाता.

सॉल्टलेक के ईसी ब्लॉक में शनिवार रात आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गयी एक महिला की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने गये स्थानीय युवकों को भी नहीं बख्शा. आरोप सेंट्रल गवर्नमेंट हाउसिंग के कुछ लोगों पर लगा है. पीड़िता का नाम बेनू आठा है.

जानकारी के अनुसार, पशु प्रेमी बेनू सॉल्टलेक क्षेत्र में रोजाना 200 से अधिक आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं. शनिवार रात जब वह कुत्तों को खिलाने निकली, तो आवासन के कुछ लोगों ने विरोध किया. इस पर विवाद हो गया. आरोप है कि हाउसिंग के लोगों ने बेनू की पिटाई कर दी. उनका मोबाइल भी छीन कर तोड़ दिया. स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी. कुत्तों को भी मारा-पीटा. वहीं, जानकारी होने पर स्थानीय कुछ युवक महिला को बचाने पहुंचे, तो उन्हें भी पीटा गया. पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे पर भी हेलमेट से हमला किया गया था. उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसकी जांच चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola