ज्वेलरी स्टोर में ग्राहक बनकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 300 ग्राम चांदी बरामद

Updated:
विज्ञापन
ज्वेलरी स्टोर में ग्राहक बनकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 300 ग्राम चांदी बरामद

नदिया जिले के धुबुलिया थाना अंतर्गत एक ज्वेलरी स्टोर से कई दिनों तक ग्राहक बनकर चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाया मामला

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के धुबुलिया थाना अंतर्गत एक ज्वेलरी स्टोर से कई दिनों तक ग्राहक बनकर चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी की आरोपी महिला सुमी हाल्दार को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का माल खरीदने के आरोप में अलकेश देबनाथ को भी हिरासत में लिया गया है. दोनों के पास से करीब 300 ग्राम चांदी के गहने बरामद किये गये हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौरनगर गांव निवासी गोपाल मंडल की ज्वेलरी दुकान से बीते कुछ दिनों से चांदी के गहने गायब हो रहे थे. बुधवार सुबह भी दुकान का स्टॉक कम मिलने पर उन्होंने धुबुलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक महिला का संदिग्ध व्यवहार सामने आया. फुटेज से पता चला कि महिला बार-बार ग्राहक बनकर दुकान में आ रही थी.

जांच के दौरान महिला की पहचान सुमी हाल्दार के रूप में हुई, जो धुबुलिया इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली. पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने चोरी किये गये गहने अलकेश देबनाथ को बेचे थे. इसके बाद पुलिस ने अलकेश देबनाथ को भी गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चांदी बरामद कर ली.

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस चोरी में और कोई शामिल था या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola