चार बार पड़ोसी के साथ भागी पत्नी पति ने उसी के साथ ही करा दी शादी

ड़ोस का एक युवक रिश्ते में अपनी भाभी से लंबे समय से प्रेम कर रहा था. विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ चार बार घर छोड़ कर चली गयी थी
महिला है पांच साल के एक बच्चे की मां
संवाददाता, कोलकाता.
पड़ोस का एक युवक रिश्ते में अपनी भाभी से लंबे समय से प्रेम कर रहा था. विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ चार बार घर छोड़ कर चली गयी थी. हर बार महिला का पति उसे समझाकर वापस ले आता था. किसी तरह मामले को सुलझा लिया जाता था. लेकिन पिछले बुधवार को महिला फिर अपने प्रेमी के घर चली गयी. उसने अपने पति से साफ कहा कि वह उसके साथ अब नहीं रह सकती है. इस बार पति ने अपनी पत्नी नहीं को नहीं रोका. गुरुवार को पति ने पड़ोसियों को बुलाकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की धूमधाम से शादी करायी. विवाह के दौरान माल्यदान से लेकर सिंदूर दान तक हुआ. पूरा मोहल्ला इसका गवाह रहा.
विचित्रा ने रबिन से किया था प्रेम विवाह : यह घटना मुर्शिदाबाद के भरतपुर थाना क्षेत्र की है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार लगभग सात साल पहले भरतपुर के रबिन सरकार ने प्रेम कर विचित्रा सरकार से विवाह किया था. दंपती का पांच साल का एक बेटा है. लेकिन कुछ साल पहले विचित्रा को अपने पड़ोसी अमीय सरकार से प्रेम हो गया. देवर-भाभी की नजदीकियों को लेकर कई बार मध्यस्थता बैठकें भी हुईं. लेकिन दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा. रबिन ने कहा कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे पत्नी पड़ोसी युवक के घर से लौटी और बोली कि वह अब इस परिवार में नहीं रहना चाहती. वह अमीय से शादी करना चाहती है. हालांकि इसे लेकर कुछ देर पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ. बाद में रबिन मान गया. उसने कहा कि अब वह वही करेगा, जो पत्नी चाहती है. गुरुवार की दोपहर उसने पड़ोसियों को बुलाया. सभी को शादी की जानकारी दी. उसने पुरोहित भी बुलाया. पति ने खड़े होकर अपनी पत्नी की रीति-रिवाज से शादी करायी. उसने दोनों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आप सुखी व स्वस्थ रहें. रबिन ने पत्नी के गहने, साड़ी और अन्य सामान नये जोड़े को सौंप दिये. पांच साल का बेटा भी मां की शादी का गवाह बना. राबिन ने कहा कि यदि वह जबरदस्ती करता तो कुछ घटनाएं हो सकती थीं. इसलिए वह उनके प्यार के बीच दीवार नहीं बना. वह उनके रिश्ते का सम्मान करता है. विचित्रा ने कहा कि अमीय से वह दो साल से प्यार कर रही है. वह उसके बिना नहीं रह सकती.
इसलिए उसके पति ने सबकी सहमति से उनकी शादी कर दी. प्रेमी से पति बने अमीय ने बताया कि बुधवार रात घर आकर शादी करने की विचित्रा जिद करने लगी. गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद बिना किसी अचड़न के शादी कर वह खुश है.
हालांकि रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने इस शादी के कानूनी पहलुओं पर सवाल उठाये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




