ePaper

West Bengal : सियालदह स्टेशन का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हो

Updated at : 03 Oct 2024 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : सियालदह स्टेशन का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हो

West Bengal : सियालदह स्टेशन का नाम बदलने का मुद्दा भाजपा नेता व राज्यसभा के सांसद शमिक भट्टाचार्य ने उठाया.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन लगभग 12 लाख यात्री सियालदह स्टेशन से यात्रा करते हैं. लेकिन भविष्य में उन्हें इस स्टेशन को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम से याद रखना पड़े. जी हां, ऐसा संभव है. सियालदह स्टेशन का नाम बदलने का मुद्दा भाजपा नेता व राज्यसभा के सांसद शमिक भट्टाचार्य ने उठाया.

सियालदह स्टेशन पर रुके थे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी

उन्होंने अपने संबोधन में मंचासीन रेलमंत्री श्री वैष्णव के सामने मांग रखते हुए कहा कि विभाजन के बाद सियालदह स्टेशन पर लाखों-लाखों लोग आकर डेरा डाले थे. ऐसे भूखे-प्यासे लोगों के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी खड़े हुए थे. उन्होंने कैंप लगाकर लोगों की सेवा की. ऐसे में रेलमंत्री से मेरा आग्रह है कि सियालदह स्टेशन का नाम बदलकर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेशन किया जाये.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना

तेजी से भारतीय रेलवे कर रहे हैं विकास : रेलमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, तेजी से भारतीय रेलवे का विकास कर रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में राज्य में रेलवे और मेट्रो का काफी तेजी से विकास हुआ है. लेकिन अभी-भी काम हो रहा है लेकिन राज्य सरकार के असहयोगात्म रवैये के कारण 61 परियोजनाएं रुकी हुई हैं.

Also Read : अस्पतालों में हो रही समस्याओं के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola