ePaper

‘किराये’ के चॉपर से रामपुरहाट पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, भाजपा पर बोला हमला

Updated at : 06 Jan 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Politics Abhishek Banerjee TMC Bengal Chunav 2026

तृणमूल कांग्रेस की रैली में अभिषेक बनर्जी. फोटो : एएनआई

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रामपुरहाट से भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में अभी चुनाव का आगाज भी नहीं हुआ है और बीजेपी ने खेल खेलना शुरू कर दिया है. झारखंड सरकार से किराये पर हेलीकॉप्टर लेकर बीरभूम के रामपुरहाट पहुंचे अभिषेक ने यहां क्या-क्या कहा, पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की बिसात बिछ चुकी है. राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो चुके हैं. राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हर मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए सरकार को घरने में जुटी है. मंगलवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को हेलीकॉप्टर से बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक जनसभा को संबोधित करने जाना था. खराब मौसम का हवाला देते हुए डीजीसीए ने उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी.

West Bengal Politics: टीएमसी का दावा – डीजीसीए ने नहीं दी हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति

तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि डीजीसीए ने अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी. पार्टी ने यह भी दावा किया कि टीएमसी नेता झारखंड सरकार के उधार के हेलीकॉप्टर से रामपुरहाट पहुंचे. तृणमूल कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि आज के अभियान को सफल बनाने के लिए अभिषेक बनर्जी को झारखंड सरकार से किराये पर हेलीकॉप्टर लेना पड़ा.

चुनाव से पहले खेल खेल रही है भाजपा – अभिषेक बनर्जी

डायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली, तो ममता बनर्जी के बाद टीएमसी के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. टीएमसी नेता ने कहा कि अभी चुनाव की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन एसआईआर के जरिये भाजपा ने खेल खेलना शुरू कर दिया है. उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक बनर्जी बोले – मैं भाजपा से 10 गुणा ज्यादा जिद्दी

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि भाजपा को लगता है कि इस तरह की चालबाजी से वह उन्हें रोक लेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. वह (अभिषेक बनर्जी) भाजपा से 10 गुणा अधिक जिद्दी हैं. उन्होंने कहा कि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी, तो उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की. उनको बताया कि उन्हें बीरभूम के रामपुरहाट में जनसभा को संबोधित करने जाना है.

मैंने तय कर लिया था, टीएमसी के सिपाहियों से मिलकर ही रहूंगा – अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने तय कर लिया था कि चाहे उनकी राह में कितने भी रोड़े अटकाये जायें, वे तृणमूल कांग्रेस के सिपाहियों से मिलकर ही रहेंगे. भले सिर्फ 10 लोग ही जनसभा में क्यों न हों, वह उन्हें संबोधित करने के लिए जायेंगे. अभिषेक ने कहा कि वह देर से यहां पहुंचे, लेकिन देखा कि भारी संख्या में मां-बहनों की भीड़ यहां जुटी है. मैदान पूरी तरह से भरा हुआ है. यहां तक कि मैदान के बाहर भी लोगों की भीड़ है. अभिषेक ने समर्थन देने के लिए भीड़ का धन्यवाद किया.

इसे भी पढ़ें

कौन है सोनाली? बांग्लादेश से लौटी महिला और उसके बच्चे से मिलने जा रहे हैं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी

संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कार्यकर्ता मूसा गिरफ्तार

अभिषेक के आश्वासन के बाद 24 घंटे में कार्रवाई, दो युवतियों के घर पहुंचे विधायक, की सहायता

अभिषेक बनर्जी को संजय सरावगी का करारा जवाब- बीजेपी सांप नहीं, सपेरा है, बंगाल में टीएमसी का करेगी सफाया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola