संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कार्यकर्ता मूसा गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में मूसा मोल्ला. फोटो : प्रभात खबर
Sandeshkhali News: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला समेत 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. मूसा के बड़े भाई और उसके 2 बेटों को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार किया था.
Table of Contents
Sandeshkhali News|Musa Mollah Arrest|बशीरहाट (उत्तर 24 परगना), मनोरंजन सिंह : उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में पुलिस की टीम पर हमला करने और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संदेशखाली के हुलो पारा से मूसा मुल्ला को गिरफ्तार किया. मूसा की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गये आरोपियों की संख्या 13 हो गयी है.
मूसा के बड़े भाई समेत 3 की रविवार को हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले रविवार देर रात मूसा के बड़े भाई मुर्तजा मोल्ला और उसके 2 बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शुक्रवार की रात को ही पुलिस की टीम ने मूसा और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. मूसा और उसके समर्थकों ने शुक्रवार की रात ही पुलिस की टीम पर हमला किया था.
तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला पर जमीन कब्जा करने का है आरोप
नजाट थाना क्षेत्र के बयारमोरी 2 नंबर ग्राम पंचायत के चुंचड़ा इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता मूसा मोल्ला पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. वह शेख शाहजहां का करीबी है. शेख शाहजहां अभी जेल में है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उसे गिरफ्तार किया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Sandeshkhali News: धारा 144 के बावजूद निर्माण करवा रहा था मूसा मोल्ला
मूसा और आइजूल गाजी के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. मूसा पहले आइजूल गाजी की 4 बीघा जमीन पर खेती करता था. बाद में उसने उसकी जमीन पर कब्जा कर उसे मछली पालन के लिए जलाशय में तब्दील कर दिया. जमीन विवाद का मामला कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने उस जमीन पर धारा 144 लगा दी. फिर भी मूसा वहां निर्माण करवा रहा था. कई बार नोटिस के बावजूद मूसा उस जमीन पर काम जारी रखा.
साथियों को बुलाकर मूसा ने पुलिस टीम पर करवाया था हमला
कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मूसा को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची. मूसा को हिरासत में लेकर थाने के लिए पुलिस की टीम निकल ही रही थी कि मूसा ने अपने साथियों को बुलाकर पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस वाहन में तोड़फोड़ भी की गयी.
संदेशखाली में एक अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
इस हमले और तोड़फोड़ में एक अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. भीड़ और गहमागहमी का फायदा उठाकर मूसा फरार हो गया. पुलिस ने उसी रात अभियान चलाकर 9 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया. फिर रविवार देर रात 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया. मूसा पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. आखिरकार मंगलवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे बशरहाट महकुमा अदालत में पेश किया है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




