पश्चिम बंगाल : बारुईपुर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी की पिटाई

Updated at : 03 Mar 2020 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : बारुईपुर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी की पिटाई

कैदियों को शांत करने के लिए उनसे वादा किया गया है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

बारुईपुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला में बारुईपुर जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प को रोकने का प्रयास करते समय जेल के एक अधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उप-जेलर श्यामलाल भट्टाचार्य सोमवार शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी पिटाई कर दी गयी.

उन्होंने कहा कि इस दौरान कैदियों ने पथराव शुरू कर दिया और जेल के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जेल का उद्घाटन वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था. भट्टाचार्य को बारुईपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कैदियों से बात किये जाने के बाद मंगलवार तड़के हालात पर काबू पाया जा सका. अधिकारी हिंसा भड़कने के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं. हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों ने जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाये हैं.

अधिकारी ने कहा कि कैदियों को शांत करने के लिए उनसे वादा किया गया है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह तय हुआ है कि सुधार गृह के अधीक्षक और अतिरिक्त जेलर का कुछ दिनों में तबादला कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कैदियों के आरोपों की जांच भी की जायेगी.

पुलिस अधीक्षक राशिद मुनीर खान ने कैदियों को अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे उन्हें फोन कर सकते हैं. जेल प्रशासन मंत्री उज्ज्वल बिश्वास ने देर रात जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया. इससे पहले शनिवार को आजीवन कारावास की सजा पाये एक कैदी ने हावड़ा जिला जेल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए जेल पर अनियमितता का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola