ePaper

बंगाल नगर निकाय चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्यपाल से मिले

Updated at : 28 Feb 2020 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल नगर निकाय चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्यपाल से मिले

West Bengal Municipal Elections : राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्यपाल से मिले

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य निर्वाचन आयुक्त सौरव दास से नगर निकाय चुनावों पर चर्चा की. धनखड़ ने दास से राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष नागरिक चुनाव कराने और वर्ष 2018 के पंचायत चुनावों की तरह कोई हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करें. राजभवन में यह बैठक 20 मिनट तक चली.

अधिकारिक बयान के अनुसार, गुरुवार को धनखड़ ने दास को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मई, 2018 में हुए पंचायत चुनावों में जिस तरह का परिदृश्य देखा गया था, उसे दोहराया न जाये और अप्रैल के मध्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से निपट जायें. राज्यपाल ने आयुक्त से कहा कि वह उन्हें मतदान पैनल द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दें.

धनखड़ ने सभी दलों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने आयुक्त से कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए वह अधिकारियों को स्थानांतरित भी कर सकते हैं. राज्यपाल ने कहा कि मतदान पैनल सरकार का एक विस्तार है और राज्य निर्वाचन आयुक्त को आशंकाओं को दूर करने के लिए सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर हर संभव कदम उठाने चाहिए.

बयान में आगे कहा गया है कि आयुक्त को पुलिस और प्रशासन को यह बताने की जरूरत है कि कोई भी पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण दुष्परिणाम को आमंत्रित करेगा. आयुक्त ने धनखड़ को बताया कि वह चार मार्च को जिला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. दास के साथ आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य बैठक में शामिल थे.

सुबह 11:50 बजे के आसपास राज्यपाल के सरकारी आवास से बाहर निकलने के दौरान पत्रकारों द्वारा बैठक में चर्चा के बारे में पूछने पर दास ने चुप्पी सा‍ध ली. धनखड़ ने पहले कहा था कि वह 27 फरवरी को दास से राज्यव्यापी नागरिक चुनावों के बारे में अद्यतन जानकारी मांगेंगे.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोलकाता नगर निगम और राज्य भर में 107 अन्य नगर निकायों के चुनाव अप्रैल के मध्य में होने की संभावना है. वर्ष 2018 के पंचायत चुनावों के दौरान भड़की हिंसा में 12 लोगों की जान चली गयी थी और 43 लोग घायल हो गये थे. सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार 12-26 अप्रैल के बीच चुनाव कराने की इच्छुक है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola