ePaper

पश्चिम बंगाल सरकार ने सील की झारखंड की सीमा,वाहनों की लगी लंबी कतार

Updated at : 20 Sep 2024 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने सील की झारखंड की सीमा,वाहनों की लगी लंबी कतार

झारखंड क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कोलकाता लेन में करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. हालांकि राज्य प्रशासन छोटी गाड़ियों को जाने दे रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में डीवीसी द्वारा मैथन व पंचेत डैम से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है. हालात को देखते हुए बंगाल सरकार ने झारखंड सीमा के डीबूडीह चेकपोस्ट (बंगाल क्षेत्र) पर बैरिकेडिंग कर मालवाही वाहनों के प्रवेश पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है. बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार की बाढ़ इंसानी लापरवाही के चलते आयी है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

झारखंड में भी बंगाल की गाड़ियों के प्रवेश पर लगनी चाहिये रोक

मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर असहयोग का आरोप भी लगाया है. इस बीच पता चला है कि राज्य की सीमा से लगने वाले झारखंड क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कोलकाता लेन में करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. हालांकि राज्य प्रशासन छोटी गाड़ियों को जाने दे रहा है. आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान, रघुनाथपुर, पुरुलिया, हुगली और हावड़ा के कई इलाकों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस बीच, वाहन रोके जाने से नाराज झारखंड व अन्य प्रांतों के चालकों ने कहा है कि अगर झारखंड की गाड़ियां बंगाल नहीं जा रहीं, तो झारखंड में भी बंगाल की गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाये.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का पीएम मोदी को पत्र कहा, जरुरत पड़ी तो तोड़ देंगे डीवीसी के साथ समझौता

प्रशासन अलर्ट मोड में

उधर, पूरे मामले पर धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा व वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन की नजर की है. धनबाद प्रशासन राज्य मुख्यालय को भी जानकारी दे रहा है. डीसी एवं एसएसपी आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के वरीय अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं.

Also read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola