बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published by :Mithilesh Jha
Published at :22 Apr 2026 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

West Bengal Election 2026 Phase 1: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का पूरा शेड्यूल. 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर होगी वोटिंग. 2 चरणों में सिमटा चुनाव. पूरी लिस्ट और सुरक्षा अपडेट देखें.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1: पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है. निर्वाचन आयोग ने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए केवल 2 चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया. पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को होगी. इसमें 152 सीटों पर 3,60,77,171 वोटर 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगे.

पहले चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग?

पहले चरण में उत्तर बंगाल, जंगलमहल और राढ़ बंगाल के बड़े हिस्से में मतदान होगा. इस चरण में कुल 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में 1,478 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. इसमें 1,311 पुरुष और 167 महिला हैं. बंगाल चुनाव के पहले चरण में कोई थर्ड जेंडर प्रत्याशी नहीं है.

सबसे अधिक और सबसे कम उम्मीदवार

तीन विधानसभा क्षेत्र (कूचबिहार, करनदीघी और ईटाहार) में सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. चंद्रकोना विधानसभा सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले चरण में 3.61 करोड़ वोटर

बंगाल के जिन 16 जिलों में पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, वहां की कुल आबादी 5.40 करोड़ से अधिक है. इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 3.61 करोड़ है. इसमें 1.85 करोड़ पुरुष 1.76 करोड़ महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 465 है. वोटर लिंगानुपात 950 है. 43 एनआरआई वोटर भी पंजीकृत हैं. 18-19 साल के यानी फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या 4,05,718 है. इसमें 2,33,819 पुरुष, 1,71,896 महिला और 3 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर बंगाल में ‘वर्ग संघर्ष’ की जगह अब ‘पहचान’ की लड़ाई, चाय बागानों से पहाड़ों तक कैसे बदली सियासत? समझें पूरा समीकरण

16 जिलों की कुल जनसंख्या और वोटर के आंकड़े

कुल आबादी5,40,09,620
पुरुष2,76,97,241
महिला2,63,12,379
कुल वोटर3,60,77,171
पुरुष वोटर1,84,99,496
महिला वोटर1,75,77,210
थर्ड जेंडर वोटर465
मतदाता लिंगानुपात950
एनआरआई वोटर43
सर्विस वोटर69,468
दिव्यांग वोटर2,53,244
85+ साल के वोटर2,04,618
100+ वर्ष के वोटर4,025
18-19 साल के कुल वोटर4,05,718
18-19 साल के पुरुष वोटर2,33,819
18-19 साल की महिला वोटर1,71,896
18-19 साल के थर्ड जेंडर वोटर3
कुल मतदान केंद्र44,378

किस जिले की कितनी सीटों पर 2 लाख से अधिक वोटर

जिले का नाम2 लाख से अधिक वोटर वाले विधानसभा सीटों की संख्या
कूचबिहार9
अलीपुरद्वार4
जलपाईगुड़ी7
कलिम्पोंग1
दार्जिलिंग5
उत्तर दिनाजपुर7
दक्षिण दिनाजपुर3
मालदा11
मुर्शिदाबाद19
पूर्व मेदिनीपुर16
पश्चिम मेदिनीपुर14
झारग्राम4
पुरुलिया9
बांकुड़ा12
पश्चिम बर्धमान7
बीरभूम11

25 साल बाद 2 चरणों का ‘दुर्लभ’ चुनाव

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2001 के बाद पहली बार 2 चरणों में चुनाव संपन्न कराये जा रहे हैं. वर्ष 2021 का बंगाल चुनाव 8 चरणों में हुआ था. इस बार प्रशासनिक सुधार और सुरक्षा की बेहतर योजना के कारण केवल 2 चरणों में पूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में दीवारों पर छिड़ी जंग, कहीं तीखा तंज तो कहीं मजेदार मीम्स, कोलकाता की गलियों में क्रिएटिविटी का जलवा

पहली बार चुनाव की घोषणा से पहले सुरक्षा बलों की तैनाती

बंगाल चुनाव 2026 की एक और बड़ी विशेषता सुरक्षा बलों की ‘अग्रिम तैनाती’ है. इसका मतलब यह है कि उन्हें एडवांस में बंगाल बुला लिया गया और अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया. आमतौर पर चुनाव की घोषणा के बाद फोर्स भेजी जाती है, लेकिन इस बार मतदान शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ही केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) की तैनाती कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

West Bengal Election 2026 Phase 1: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है. 2026 का यह विधानसभा चुनाव कई मायने में ऐतिहासिक है. सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. हालांकि, 23 और 29 अप्रैल की वोटिंग के बाद 4 मई को आने वाले नतीजे ही बतायेंगे कि जनता इस बार किसको सरकार बनाने का मौका दे रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 और SIR: पूछ रहा मुर्शिदाबाद के नवाब का परिवार, अब और क्या सबूत चाहिए?

बंगाल चुनाव के लिए 2 लाख जवानों का ‘इंटिग्रेटेड ग्रिड’, कोलकाता में पहली बार एक साथ सभी CAPF प्रमुख

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola