चक्रवात : राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

Updated:
विज्ञापन
चक्रवात : राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

चक्रवात मोंथा के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने दी. आइएमडी ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित मौसम प्रणाली के एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन

कोलकाता

. चक्रवात मोंथा के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने दी. आइएमडी ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित मौसम प्रणाली के एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार तक तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जतायी है. दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में मंगलवार और शुक्रवार के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. आइएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेमी) और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola