महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करना होगा : शुभेंदु

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करना होगा : शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर तृणमूल के खिलाफ तंज कसते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के लिए महिलाएं सिर्फ एक वस्तु बनकर रह गयी हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. हावड़ा जिले के उलबेड़िया शरत चंद्र मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार की घटना को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है. शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर तृणमूल के खिलाफ तंज कसते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के लिए महिलाएं सिर्फ एक वस्तु बनकर रह गयी हैं. इन दुष्कर्मियों के सिर पर बड़े नेताओं का हाथ है, इसलिए ये निडर होकर अपराध कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना का आरोपी शेख बाबूलाल तृणमूल के अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष है और स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यक्ति है. ये लोग किसी को नहीं छोड़ते, ये मानवता के माथे पर कलंक हैं. राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस प्रशासन के कार्यकाल में माताओं, बहनों और बेटियों की इज्जत खतरे में है. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री जो पुलिस और स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के हर व्यक्ति को एकजुट होकर इन अन्यायों के खिलाफ खड़ा होना होगा. महिलाओं की गरिमा और मानवता की रक्षा के लिए इस दुष्कर्मी सरकार की विदाई की घंटी बजानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola