ePaper

बेटे के बर्थडे पर मेनू कार्ड में लिखा ‘वी वांट जस्टिस’

Updated at : 07 Sep 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे के बर्थडे पर मेनू कार्ड में लिखा ‘वी वांट जस्टिस’

आरजीकर घटना का विरोध जताया और न्याय की मांग की

विज्ञापन

बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव के कलम बागान के कुंदीपुर निवासी एक शिक्षक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर खाने के मेनू कार्ड के जरिये आरजी कर की घटना का विरोध जताया और न्याय की मांग की. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक उत्तम भट्टाचार्य ने बेटे देवांजन भट्टाचार्य के पांचवें जन्मदिन पर एक रक्तदान शिविर लगाया और वहां ‘जस्टिस फॉर आर जी कर’ के पोस्टर लगाये. साथ ही भोज के लिए बनाये गये मेनू कार्ड के माध्यम से भी न्याय की मांग की. जन्मदिन पर आयोजित भोज के मेनू कार्ड पर कई चित्रों के बीच एक लड़की की तस्वीर और उसके एक हाथ में मोमबत्ती और दूसरे हाथ की हथेली पर ‘वी वांट जस्टिस’ लिखा हुआ है. देवांजन की मां सुपर्णा भट्टाचार्य ने कहा कि वह बेटे के जन्मदिन पर इस तरीके से आयोजित कार्यक्रम से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि आरजी की घटना से वे सभी दुखी हैं. उनलोगों ने भी न्याय की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola