बैरकपुर में भी जलजमाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 1:45 AM

विज्ञापन

डाना के प्रभाव से जारी बारिश के कारण उत्तर 24 परगना जिले के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. बैरकपुर में बीटी रोड पर पानी जमने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

डाना के प्रभाव से जारी बारिश के कारण उत्तर 24 परगना जिले के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. बैरकपुर में बीटी रोड पर पानी जमने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही. बरानगर नगरपालिका क्षेत्र में सीआइसी रामकृष्ण पाल निकासी व्यवस्था को लेकर तत्परता दिखे.

विधाननगर नगर निगम के एमआइसी देबराज चक्रवर्ती ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी के लिए 150 पंप लगाये गये हैं. बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड 5, 7, 8, 22 और 23 के अधिकांश इलाके जलमग्न दिखे. चेयरमैन उत्तम दास ने बताया कि निकासी के लिए पंप लगाये गये हैं. टीटागढ़ नगरपालिका के भी कई इलाकों में जलजमाव हो गया. कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. चेयरमैन कमलेश साव ने बताया कि डाना का प्रभाव क्षेत्र में नहीं पड़ा है, लेकिन बारिश से कुछ इलाकों में पानी जम गया है. पंप के जरिये पानी को निकाला जा रहा है. बैरकपुर सब डिवीजन के एसडीओ सौरभ बारिक ने बताया कि चक्रवात का प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन बारिश के कारण बैरकपुर के कई अंचलों में जलजमाव हो गया है. नगरपालिकाओं द्वारा पानी निकालने का काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola