परीक्षा केंद्रों में मोबाइल या अन्य डिवाइस नहीं ले जाने की चेतावनी

Updated at : 18 Feb 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल या अन्य डिवाइस नहीं ले जाने की चेतावनी

काउंसिल इसको लेकर काफी सतर्क है और सभी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी.

विज्ञापन

कोलकाता. उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने सोमवार को फिर से सभी शिक्षक, गैर शिक्षाकर्मी, परीक्षा कर्मचारी, छात्रों और अभिभावकों के ध्यानार्थ एक सूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि उच्च माध्यमिक परीक्षा तीन मार्च से शुरू हो रही है. परीक्षा में किसी भी तरह का डिवाइज या मोबाइल, ब्लूटूथ, वायरलेस हेडफोन, एयर पोड या स्मार्टवॉच लाने पर प्रतिबंध है. इसके साथ पकड़े जाने पर छात्रों की सभी परीक्षा रद्द कर दी जायेगी. काउंसिल इसको लेकर काफी सतर्क है और सभी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. सभी परीक्षा अधिकारियों को इस बात के लिए फिर से आगाह किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola