ePaper

राज्यपाल ने गौड़ बंग विवि के कुलपति को पद से हटाया

Updated at : 28 Aug 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल ने गौड़ बंग विवि के कुलपति को पद से हटाया

भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण गौड़ बंग विश्वविद्यालय के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रो पवित्र चट्टोपाध्याय को कर्तव्य में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण गौड़ बंग विश्वविद्यालय के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. राज्यपाल का यह आदेश विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रोफेसर पर कानूनी खर्चों के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आया है. राज्यपाल राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं. रसायन विज्ञान के प्रोफेसर चट्टोपाध्याय ने आरोपों से इनकार किया है. राजभवन के अधिकारी ने बताया कि कुलाधिपति के आदेश के माध्यम से प्रोफेसर पवित्र चट्टोपाध्याय को गौड़ बंग विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शक्तियों का प्रयोग करने और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए दिया गया प्राधिकार तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक ने कथित अनियमितताओं को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में मामला दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि अंतरिम कुलपति ने कानूनी खर्चों के लिए तीन लाख रुपये मांगे थे. राजभवन के अधिकारी ने कहा : ऐसा आरोप गंभीर है. हम कुलपति के पद पर ऐसे व्यक्ति को नहीं रख सकते जिस पर पैसे मांगने का आरोप हो. पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को आयोजित किया जाना था, लेकिन राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर इसे रद्द कर दिया गया.

उन्होंने कहा : कुलाधिपति ने दृढ़ रुख अपनाया कि सरकार को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने आदेश दिया कि दीक्षांत समारोह निर्धारित समय पर ही आयोजित किया जाये. लेकिन कुलपति ने इस निर्देश का पालन नहीं किया. कुलपति की इस अवहेलना के कारण कुलाधिपति ने उन्हें तत्काल पद से हटा दिया है. बोस ने अप्रैल 2024 में राज्य के उम्मीदवारों की सूची में से चयन करने के बाद चट्टोपाध्याय को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया था. राज्य सरकार और राज्यपाल कार्यालय के बीच गतिरोध के कारण राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 2017 से निलंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola