खड़दह नगरपालिका के वाइस चेयरमैन पर हमला, हत्या की धमकी

Updated at : 04 Mar 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
खड़दह नगरपालिका के वाइस चेयरमैन पर हमला, हत्या की धमकी

खड़दह विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर खड़दह नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सायन मजूमदार के साथ ही बदमाशों ने मारपीट की और हत्या करने की धमकी दी.

विज्ञापन

घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप, रहड़ा थाने में दर्ज करायी शिकायत

संवाददाता, खड़दह.

खड़दह विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर खड़दह नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सायन मजूमदार के साथ ही बदमाशों ने मारपीट की और हत्या करने की धमकी दी. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा है. पीड़ित वाइस चेयरमैन ने हेमंत मंडल, प्याज छोटका समेत चार लोगों के खिलाफ रहड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात की है. खड़दह के कल्याणनगर के बटतला इलाके में रविवार रात कुछ बदमाशों ने पार्टी कार्यालय में घुसकर खुलेआम वाइस चेयरमैन सायन मजूमदार से मारपीट की. साथ ही गोली मारकर हत्या की धमकी दी गयी. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है. सायन मजूमदार ने कहा है कि वह इलाके में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ हैं. उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने आकर मारपीट करते हुए धमकी दी है, इससे डरने की बात नहीं है बल्कि घटना से वह आश्चर्यचकित हैं कि किस तरह से अचानक आकर धमकी दी गयी. पुलिस में शिकायत की गयी है. अब पुलिस का काम है, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola