ePaper

उत्सोश्री पोर्टल 30 जून 2026 तक बंद रहेगा

Updated at : 25 Dec 2025 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
उत्सोश्री पोर्टल 30 जून 2026 तक बंद रहेगा

राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने उत्सोश्री पोर्टल 31 दिसंबर, 2025 तक बंद कर दी थी, जिससे जनरल ट्रांसफर की प्रक्रिया के तहत टीचर आवेदन नहीं कर पा रहे थे.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने उत्सोश्री पोर्टल 31 दिसंबर, 2025 तक बंद कर दी थी, जिससे जनरल ट्रांसफर की प्रक्रिया के तहत टीचर आवेदन नहीं कर पा रहे थे. अब इस तिथि को बढ़ाकर उत्सोश्री पोर्टल 30 जून 2026 तक बंद रखे जाने की अधिसूचना जारी की गयी है. ऐसी स्थिति में केवल म्युचुअल ट्रांसफर ही होंगे. जनरल ट्रांसफर नहीं होगा. इस आदेश से ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की समस्या बढ़ गयी है. काफी समय से यह प्रक्रिया बंद है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस नयी अधिसूचना को लेकर बंगीय शिक्षा ओ शिक्षण कर्मी समिति के महासचिव स्वप्न मंडल ने कहा कि सरकार जनरल ट्रांसफर के लिए पोर्टल नहीं चालू कर रही है, जिससे कई लोगों के ट्रांसफर से संबंधित मामले लंबित हैं. यह पोर्टल सितंबर 2022 से बंद है. केवल म्युचुअल ट्रांसफर के लिए उत्सोश्री पोर्टल की विंडो खुली रहेगी. ऑनलाइन जनरल ट्रांसफर के लिए पोर्टल बंद रहेगी, इससे शिक्षकों की समस्या जटिल हो रही है और हमको लगता है कि सरकार जानबूझ कर ऐसा कर रही है. इस समस्या का समाधान नहीं होने से राज्यभर के टीचरों ने अदालत में मामला कर दिया है, अब लगता है कि अगले चुनाव तक राज्य सरकार इसका कुछ नहीं करेगी. ऑनलाइन उत्सोश्री पोर्टल बंद ही रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola