बशीरहाट : भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा गिरफ्तार

मटिया थाना अंतर्गत गंगाटी ग्राम में अपने भतीजे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार किया है.
बशीरहाट. मटिया थाना अंतर्गत गंगाटी ग्राम में अपने भतीजे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार किया है. उसका नाम कमारूल जमान है. उसे सोमवार को हाड़ोवा थाना अंतर्गत धर्मतला मोड़ से मटिया थाने की पुलिस ने दबोचा. इसके बाद उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार को 10 वर्षीय अमिरूल जमान एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था. इसी दौरान दोनों बच्चों के बीच मारपीट हो गयी. उस दौरान अमिरूल के चाचा कुल्हाड़ी से कुछ लकड़ी काट रहा था. उसने गुस्से में अमिरूल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से ही कमारूल फरार था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




