घने कोहरे के कारण आपस में टकराये दो ट्रक दो की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण आपस में टकराये दो ट्रक दो की मौत, दो घायल

शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम होने से दो ट्रकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

कोलकाता. शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम होने से दो ट्रकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा कूचबिहार जिले के माथाभांगा-मयनागुड़ी स्टेट हाईवे नंबर 16 के अशोकबाड़ी इलाके में हुआ. टक्कर के कारण दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतकों में आमिर हुसैन व फिरदौस हक शामिल हैं. दोनों ही पहचान ट्रक के खलासी के रूप में हुई है. दोनों ही उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है. दुर्घटना की खबर मिलते ही माथाभांगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड का एक इंजन भी मौके पर पहुंचा था. घायलों को ट्रक से निकाल कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया. हादसे की वजह से स्टेट हाइवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बंद रहा. बाद में क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाने के बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola