48.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 07 Dec 2025 12:15 AM

विज्ञापन

पुलिस ने संयुक्त रूप से बीजपुर के फोरमैन कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, बैरकपुर.

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग (डीडी) के अधिकारियों व बीजपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से बीजपुर के फोरमैन कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाश के पास से 48.3 किलोग्राम गांजा से भरा बैग बरामद किया. दोनों तस्करों के नाम सुशील घोष (28) व अमृत मन्ना (24) हैं. दोनों मालदा व काकद्वीप के निवासी हैं. एक गुप्त जानकारी के आधार पर बीजपुर के फोरमैन कॉलोनी इलाके में बैरकपुर कमिश्नरेट के खुफिया विभाग के (डीडी) अधिकारियों और बीजपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी और छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान, दो तस्करों के कब्जे से 48.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola