फायरिंग में तृणमूल पार्षद का करीबी समेत दो जख्मी

Updated at : 09 Mar 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग में तृणमूल पार्षद का करीबी समेत दो जख्मी

विकास स्थानीय तृणमूल पार्षद का करीबी बताया जा रहा है, जबकि संतू अपने परिवार के साथ वहां डॉक्टर के पास आया था.

विज्ञापन

चाय दुकान में बैठे थे, तभी बाइक से आये बदमाशों ने चला दी गोली

बेलघरिया. कमरहट्टी नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के आदर्शनगर इलाके में शनिवार शाम बाइक से आये बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. इनकी पहचान विकास सिंह और संतू दास के रूप में हुई है. विकास स्थानीय तृणमूल पार्षद का करीबी बताया जा रहा है, जबकि संतू अपने परिवार के साथ वहां डॉक्टर के पास आया था. दोनों इलाके में स्थित एक चाय दुकान बैठे थे. इसी दौरान बाइक से आये तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी. उनका लक्ष्य विकास था. एक गोली संतू के हाथ में और एक विकास के कमर में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. उधर, घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेलघरिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि विकास वार्ड-29 की पार्षद निर्मला राय का खास आदमी है. चुनाव के दौरान पोस्टर-बैनर व दीवार लेखना के काम में काफी सक्रिय रहता है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हमलावरों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस को संदेह है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद हो सकता है. बहरहाल हर पहलु को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola