प्रत्येक पूजा पंडाल में दो अग्निरोधक उपकरण रखने होंगे : दमकल मंत्री

उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों को दमकल विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है.
कोलकाता. राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस ने शुक्रवार को महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुर्गापूजा के दौरान प्रत्येक पूजा पंडाल में कम से कम दो अग्निरोधक उपकरण अर्थात फायर एस्टिंगुशर रखना होगा. अगर किसी को इसका प्रयोग करना नहीं आता है, तो विभाग द्वारा इसका प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों को दमकल विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है. सोमवार से दमकल विभाग के अधिकारी सभी पूजा पंडालों का दौरा करेंगे. मंत्री सुजीत बोस ने आगे बताया कि दुर्गापूजा के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए 25 शिविर भी लगाये जायेंगे. दुर्गापूजा के दौरान विभाग की तैयारियों के बारे में श्री बोस ने बताया कि पूजा के दौरान कोलकाता सहित राज्यभर में 96 अतिरिक्त दमकल केंद्र स्थापित किये जायेंगे. साथ ही पूजा के पहले 75 नये दमकल इंजन यहां पहुंच जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










