प्रिंसिपल पर मिर्च पाउडर स्प्रे करने के आरोप में दो अरेस्ट

Updated at : 30 Jan 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्रिंसिपल पर मिर्च पाउडर स्प्रे करने के आरोप में दो अरेस्ट

दोनों आरोपियों को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उन्हें एक फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. बड़तला थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के प्रिंसिपल पर बैठक के दौरान मिर्च पाउडर स्प्रे करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम अब्दुल्ला इकबाल और शेख यूसुफ बताये गये हैं. दोनों आरोपियों को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उन्हें एक फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. आरोप है कि कॉलेज की बैठक में एक समूह के छात्रों को शामिल किया गया था, जबकि दूसरे समूह के छात्रों को नहीं. ऐसे में छात्रों के एक समूह ने प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि बैठक के दौरान किसी ने प्रिंसिपल पर मिर्च स्प्रे कर दिया. पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, नाराज छात्रों के अनुसार, उनमें से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं किया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर प्रिंसिपल ने झूठे आरोप लगाये और दो लोगों को गिरफ्तार करवा दिया. उनका कहना है कि प्रिंसिपल के कमरे में सीसीटीवी लगा हुआ है. सीसीटीवी की जांच से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि यह किसने किया. उन्होंने प्रिंसिपल पर पक्षपात का आरोप भी लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola