साइबर ठगों को ग्राहकों के सिम कार्ड बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट करवा कर साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों को इसकी सप्लाई करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
संवाददाता, कोलकाता

आरोपियों के नाम तन्मय सरकार (34) और दिनेश जाना (41) हैं. सरकार बेहला का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी कालीघाट इलाके का रहने वाला है. गत बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के पणश्री स्थित कार्यालय में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया. वहां से 92 सिम कार्ड, दो फिंगर प्रिंट स्कैनर, दो मोबाइल फोन और 42,300 रुपये जब्त किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए