छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ट्यूटर हुआ गिरफ्तार

Updated at : 28 Sep 2024 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ट्यूटर हुआ गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र में एक रेलवे क्वार्टर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले ट्यूटर पर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र की घटना

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र में एक रेलवे क्वार्टर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले ट्यूटर पर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, आरोपी पर नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिये जाने का भी आरोप है. पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम विश्वनाथ सरदार है. आरोपी रेलवे का कर्मचारी भी बताया गया है.

सूत्रों के अनुसार, बारुईपुर की रहने वाले 14 वर्षीया छात्रा, सरदार के कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती थी. आरोप है कि सरदार पिछले चार महीनों से किशोरी को यौन उत्पीड़ित करता था.

आरोपी ने उससे दुष्कर्म भी किया. साथ ही आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी. घटना को लेकर मानसिक रूप से किशोरी काफी परेशान रहने लगी. उसकी ऐसी स्थिति देखकर परिजनों ने उससे कारण पूछा. काफी कहने के बाद भी पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया. इसके बाद परिजनों ने पीड़िता की मनोचिकित्सक से काउंसिलिंग करायी. इसके बाद घटना के बारे में सब कुछ पता चला और बारुईपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. जांच के बाद पुलिस ने सरदार को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola