बरानगर : तृणमूल ने निकाली रैली लगाये वी वांट जस्टिस के नारे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 2:04 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना की एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ बरानगर में तृणमूल की ओर से रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

बरानगर. उत्तर 24 परगना की एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ बरानगर में तृणमूल की ओर से रैली निकाली गयी. कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप दमदम उत्तर के पूर्व माकपा विधायक तन्मय भट्टाचार्य पर लगा है.

इस मामले में माकपा से निलंबित किये गये तन्मय भट्टाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार शाम बरानगर पार्टी कार्यालय से तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली. इसका नेतृत्व बरानगर की विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय ने किया. गोपाल लाल ठाकुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से विरोध रैली निकाली गयी. इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे लगाये गये.

मालूम रहे कि छेड़छाड़ की घटना के बाद सोमवार को ही थाने में बुलाकर तन्मय भट्टाचार्य से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गयी थी. वहीं, शाम में पीड़िता को भी थाने में बुलाकर उसका बयान दर्ज किया गया था. बुधवार को फिर तन्मय भट्टाचार्य को थाने में तलब किया गया है. इधर, तन्मय भट्टाचार्य ने कहा है कि आरोप षडयंत्र के सिवा और कुछ नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola