तृणमूल विधायक ने की भाजपा नेता दिलीप घोष की प्रशंसा

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल विधायक ने की भाजपा नेता दिलीप घोष की प्रशंसा

भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की आलोचना और दिलीप घोष की प्रशंसा की.

विज्ञापन

कोलकाता. भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की आलोचना और दिलीप घोष की प्रशंसा की. उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शुभेंदु को साजिश रचने का शौक है. उन्होंने ही षडयंत्र कर दिलीप घोष को खड़गपुर से पूर्व बर्दवान चुनाव लड़ने भेजा था, जिस कारण घोष को हार का सामना करना पड़ा था. हुमायूं ने कहा कि कौन बड़ा नेता है और कौन छोटा है, यह उसके व्यवहार से सिद्ध होता है. 2015 से पहले किसी को नहीं पता था कि दिलीप घोष एक उल्लेखनीय नेता बन जायेंगे. हममें से किसी को पता नहीं था. अचानक 2015 में भाजपा ने उन्हें सामने ला दिया. 2016 में वह चुनाव में खड़े हुए और खड़गपुर जैसी जगह से जीत हासिल की. जहां ज्ञान सिंह सोहनपाल 10 बार विधायक चुने गये थे. उन्हें हराना छोटी उपलब्धि नहीं है.

उसके बाद भाजपा ने उन्हें 2019 में लोकसभा चुनाव का भी टिकट दे दिया और वह जीतकर सांसद भी बन गये. शुभेंदु ने भाजपा नेतृत्व से 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष को पूर्व बर्दवान से चुनाव लड़ाने की साजिश रची थी. हुमायूं कबीर ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी को साजिश रचने का शौक है. उन्होंने कहा, इसी तरह से उन्होंने 2016 में मुझे तृणमूल का टिकट मिलने से रोकने के लिए साजिश रची थी.

उधर, दिलीप घोष ने कहा : मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं? कुछ लोग प्रशंसा कर सकते हैं, कुछ लोग निंदा कर सकते हैं. हुमायूं कबीर एक बार मेरा हाथ थामे हमारी पार्टी में आये थे. उन्होंने अपनी इच्छानुसार कुछ कहा है. मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola