पूर्व फुटबॉलर से मारपीट करने का आरोप तृणमूल नेता व उनके समर्थकों पर
Updated at : 08 Mar 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के शीतला इलाके में पूर्व फुटबॉलर बाबू दास पोद्दार से मारपीट करने व उनके घर में तोड़फोड़ करने का आरोप स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य व तृणमूल कांग्रेस नेता व उनके समर्थकों पर लगा है.
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता ने आरोपों से किया इनकार
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के शीतला इलाके में पूर्व फुटबॉलर बाबू दास पोद्दार से मारपीट करने व उनके घर में तोड़फोड़ करने का आरोप स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य व तृणमूल कांग्रेस नेता व उनके समर्थकों पर लगा है. हालांकि तृणमूल नेता ने उक्त आरोप को आधारहीन करार दिया है. घायल पोद्दार एक निजी अस्पताल में चिकित्साधीन हैं. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सोनारपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. बताया जा रहा है कि शीतला इलाके में रहने वाले पोद्दार के घर के सेप्टिक टैंक के ऊपर एक बच्चे के चढ़ने पर उसे पीटा गया था. आरोप है कि उक्त घटना को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य नारायण दास व उनके समर्थकों ने पोद्दार से मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




