सोनारपुर : जनसंपर्क बढ़ाने के लिए तृणमूल का ‘चायेर आड्डा’ कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
सोनारपुर : जनसंपर्क बढ़ाने के लिए तृणमूल का ‘चायेर आड्डा’ कार्यक्रम

अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है. विपक्षी दलों के साथ ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है. विपक्षी दलों के साथ ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है. ब्लॉक स्तर पर तृणमूल का जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. जनसंपर्क अभियान के तहत दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में डायमंड हार्बर-जादवपुर सांगठनिक जिला तृणमूल की ओर से ‘चायेर आड्डा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डायमंड हार्बर-जादवपुर सांगठनिक जिले के चेयरमैन मुस्तफीज हाशमी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं को कैसे आम जनता तक पहुंचाया जाये, इसकी जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी गयी. इस मौके पर डायमंड हार्बर-जादवपुर सांगठनिक जिला तृणमूल के अध्यक्ष इंद्रजीत धर और उपाध्यक्ष जगदीश यादव समेत तृणमूल नेता मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद जहीर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola