अवैध तरीके से भारतीय सीमा में आने की कोशिश में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अवैध तरीके से भारतीय सीमा में आने की कोशिश में महिला समेत तीन गिरफ्तार

तीनों अवैध तरीके से ही भारत से बांग्लादेश गये थे.

विज्ञापन

भारत से गये थे बांग्लादेश, वापसी में पकड़े गये कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेशी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे उत्तर 24 परगना के तराली इलाके से घुसपैठ के दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा है. घटना गुरुवार की है. सूत्रों के अनुसार, इस दिन बीएसएफ की 143वीं बटालियन के जवानों ने तराली इलाके में तीन लोगों को अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसते देखा. वे सीमा से सटे गांव में घुस पाते, इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया. उनके नाम पिंकी कयेल, स्वपन मंडल और देवदास सरकार बताये गये हैं. पूछताछ में पता चला कि पिंकी नदिया की रहने वाली है, जबकि मंडल दमदम और सरकार मालदा के निवासी हैं. तीनों अवैध तरीके से ही भारत से बांग्लादेश गये थे. गैर-कानूनी ढंग से वापसी के दौरान पकड़ लिये गये. तीनों को स्वरूपनगर थाने के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola