राज्यभर में तृणमूल महिला कांग्रेस की रैली 28 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध के साथ ही पीड़िता के न्याय की मांग और दोषियों को फांसी देने की मांग पर फिर तृणमूल महिला कांग्रेस सड़क पर उतरेगी. 28 सितंबर को राज्यभर में तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से रैली आयोजित होगी.
विज्ञापन
कोलकाता.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध के साथ ही पीड़िता के न्याय की मांग और दोषियों को फांसी देने की मांग पर फिर तृणमूल महिला कांग्रेस सड़क पर उतरेगी. 28 सितंबर को राज्यभर में तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से रैली आयोजित होगी. महानगर में रैली धर्मतला के विक्टोरिया हाउस के पास से शुरू होगी, जो बिरला तारामंडल के पास समाप्त होगी. रैली के दौरान सीबीआइ की जांच की गति को लेकर भी सवाल उठाया जायेगा. रैली में ‘क्यों चुप है सीबीआइ’ को लेकर स्लोगन दिये जाने की बात है.तृणमूल महिला कांग्रेस की कार्यसूची के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए होने वाले कार्यों को लेकर लिफलेट भी बांटे जायेंगे. इसके पहले अगस्त में तृणमूल की महिला इकाई की ओर से राज्यभर में पीड़िता के न्याय की मांग पर रैलियां निकाली गयी थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










