ePaper

वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स की और 14 दवाओं पर लगाया गया प्रतिबंध

Updated at : 14 Jan 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल फार्मास्यूटिकल्स की और 14 दवाओं पर लगाया गया प्रतिबंध

कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन (रिंगर्स लैक्टेट) के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और 14 प्रकार के सलाइन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. नया परिपत्र राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक और सभी जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन (रिंगर्स लैक्टेट) के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और 14 प्रकार के सलाइन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. नया परिपत्र राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक और सभी जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि नोटिस में उल्लिखित खारे घोल का कहीं भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. नोटिस में डेक्सट्रोज इंजेक्शन, लेवोफ्लॉक्सासिन इन्फ्यूजन, मैनिटोल इन्फ्यूजन आईपी 20%, ओफ्लॉक्सासिन इन्फ्यूजन, पीडियाट्रिक मेंटेनेंस इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन, पैरासिटामोल इन्फ्यूजन, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन, रिंगर्स लैक्टेट सॉल्यूशन, रिंगर सॉल्यूशन जैसी दवाओं का उल्लेख है.

बता दें कि हाल ही में मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान पांच गर्भवती महिलाएं बीमार पड़ गयीं. इनमें से एक की मौत हो गयी. मृतका के घरवालों ने दावा किया कि सलाइन दिये जाने के बाद उसकी शारीरिक हालत बिगड़ गयी थी. ऐसा प्रतीत होता है कि उन सभी को वेस्ट बंगाल फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड निर्मित रिंगर्स लैक्टेट दिया गया था. उल्लेखनीय रहे कि 10 दिसंबर को बंगाल औषधि नियंत्रण के सिलीगुड़ी क्षेत्रीय कार्यालय ने पश्चिम बंगाल फार्मास्यूटिकल्स को 14 प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन बंद करने को कहा था.

स्वास्थ्य विभाग ने उक्त कंपनी की 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. नये नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी अस्पताल के पास स्टॉक है, तो भी उसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. उल्लिखित 14 प्रकार की दवाइयां पहले पश्चिम बंगाल फार्मास्यूटिकल्स द्वारा सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की जाती थीं. अब से सूची की पहली सात दवाओं की आपूर्ति अन्य कंपनियों द्वारा की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिया है कि अस्पतालों को बाकी सात दवाएं बाहर से खरीदनी होंगी. स्वास्थ्य विभाग आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola