ePaper

बांग्लादेश से भी बुरे हैं बंगाल के हालात : शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 12 Apr 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश से भी बुरे हैं बंगाल के हालात : शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान हालात अब बांग्लादेश से भी बुरे हैं.

विज्ञापन

विपक्ष के नेता ने केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान हालात अब बांग्लादेश से भी बुरे हैं. वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन की आड़ में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, हुगली के चापदानी, कोलकाता के करया सहित कई क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं और हमेशा की तरह इस बार भी यहां की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. गौरतलब है कि शुक्रवार को ही शुभेदु अधिकारी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र मोथाबाड़ी का दौरा किया था. मोथाबाड़ी दौरे से महानगर लौटने के बाद श्री अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि मुर्शिदाबाद के धुलियान में हिंसा की घटना हुई है, जहां हजारों लोग रास्ते पर उतर कर हिंसा फैला रहे हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस व मुख्य सचिव मनोज पंत से यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की. श्री अधिकारी ने कहा कि लोगों में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola