अधिकारी ने दुआरे सरकार-9 के शिविरों का दौरा कर जानीं समस्याएं

Updated at : 30 Jan 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी ने दुआरे सरकार-9 के शिविरों का दौरा कर जानीं समस्याएं

राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘दुआरे सरकार’ योजना के नौवें चरण के शिविरों का बुधवार को मत्स्य एवं पर्यावरण विभाग की अपर मुख्य सचिव रोशनी सेन ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

लोगों से की बातचीत

प्रतिनिधि, हुगली.

राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘दुआरे सरकार’ योजना के नौवें चरण के शिविरों का बुधवार को मत्स्य एवं पर्यावरण विभाग की अपर मुख्य सचिव रोशनी सेन ने निरीक्षण किया. उन्होंने जिले के विभिन्न शिविरों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया और लाभार्थियों से बातचीत की. उनके साथ चंदनगर के एसडीओ विष्णु दास, चंदननगर नगर निगम के कमिश्नर शुभमय भट्टाचार्य और मेयर राम चक्रवर्ती उपस्थित थे.

उनके दौरे में हुगली जिले के तीन प्रशासनिक क्षेत्रों, धनियाखाली, सिंगूर और चंदननगर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर शामिल थे. धनियाखाली ब्लॉक में उन्होंने मंदरा ग्राम पंचायत के ‘बादल चंद्र उच्च विद्यालय’ में चल रहे शिविर का निरीक्षण किया. वहीं, सिंगूर ब्लॉक में नसीबपुर के ‘आमबागान ऑफ बसु सिंघा’ में आयोजित शिविर का जायजा लिया. इसके अलावा, चंदननगर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 23 में लगे ‘दुआरे सरकार’ के शिविरों का भी उन्होंने दौरा किया. वार्ड 23 में ‘चंदननगर बंग विद्यालय’ में आयोजित शिविर का उन्होंने निरीक्षण किया. इस दौरान, उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये.

श्रीमती रोशनी सेन ने खासतौर पर ‘तेमाथा’ और ‘ज्योति मोड़’ नामक बस्तियों में रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola