ePaper

ओडिशा के भाजपा नेता भी विस चुनाव में करेंगे प्रचार

Updated at : 31 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा के भाजपा नेता भी विस चुनाव में करेंगे प्रचार

राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओडिशा इकाई ने पड़ोसी राज्य के छह दक्षिणी जिलों में प्रचार करने के लिए रूपरेखा तैयार की है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओडिशा इकाई ने पड़ोसी राज्य के छह दक्षिणी जिलों में प्रचार करने के लिए रूपरेखा तैयार की है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. ओडिशा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरथ बिस्वाल ने कहा कि पार्टी ने पहले ही बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के नेताओं के नाम तय कर लिये हैं, जो बंगाल चुनावों में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों के विधायक, सांसद और पंचायत स्तर के नेता भी इस प्रचार अभियान में भाग लेंगे.

मयूरभंज जिले के उदला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भास्कर मडेही ने कहा : मुझे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर में प्रचार करने का कार्य दिया गया है, जो ओडिशा व झारखंड की सीमा के पास सुवर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है. उस क्षेत्र में मेरे दोस्त और रिश्तेदार रहते हैं.

भास्कर मडेही ने कहा कि वह जल्द ही गोपीबल्लभपुर का दौरा करके वहां कुछ दिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. सुरथ बिस्वाल ने कहा कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री व भद्रक जिले के विधायक सुर्यबंशी सूरज, विधायक संतोष खतुआ और जाजपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम राय की एक टीम कोलकाता में एक बैठक में शामिल हुई. एक विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए चुने गये मंत्री, विधायक और सांसद बांग्ला भाषा में निपुण हैं और उनके रिश्तेदार कोलकाता व पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों में काम करते हैं.

भाजपा सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के नेता मुख्य रूप से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में प्रचार करेंगे. इसके लिए 20 से अधिक विधायक चुने गये हैं.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola