चॉपड़ से एक वार में धड़ से सिर किया गया अलग

Updated at : 06 Feb 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
चॉपड़ से एक वार में धड़ से सिर किया गया अलग

दत्तपुकुर थाना अंतर्गत छोटो जागुलिया पंचायत अधीन मालियापुर ग्राम में खेत से एक युवक का सिर विहीन शव मिलने की घटना के दो दिन बीत गये, लेकिन अब तक उसके सिर का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारासात.

दत्तपुकुर थाना अंतर्गत छोटो जागुलिया पंचायत अधीन मालियापुर ग्राम में खेत से एक युवक का सिर विहीन शव मिलने की घटना के दो दिन बीत गये, लेकिन अब तक उसके सिर का पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी है. इधर, प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों का कहना है कि किसी धारदार चॉपड़ से एक ही वार में सिर धड़ से अलग किया गया है. ऐसा लग रहा है.

मालूम हो कि सोमवार सुबह खेत से 40 वर्षीय युवक का सिर विहीन शव मिला था. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. कुछ अंश जले भी थे.

इससे आशंका जतायी जा रही है कि शव को जलाने की कोशिश भी की गयी थी. शव के पास ही खून लगे कई ग्लास, बोतल और खाली चिप्स पैकेट मिले थे. बुधवार को गाइघाटा थाने क्षेत्र से एक महिला मॉर्ग में आयी थी, क्योंकि उसके पति कई दिनों से लापता हैं. लेकिन शव देख कर उसके पति का शव होने से इंकार किया. इधर, पुलिस मृतक की पहचान जानने की कोशिश में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola