अभया के पिता से अमित शाह ने फोन पर की बात, दिल्ली बुलाया

Updated:
विज्ञापन
अभया के पिता से अमित शाह ने फोन पर की बात, दिल्ली बुलाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की मृत जूनियर महिला डॉक्टर के पिता से फोन पर बात की है और उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया. बता दें कि आरजी कर परिसर में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ था.

विज्ञापन

कोलकाता.

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है. लेकिन उन्होंने बातचीत का ब्योरा देने से इंकार कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा : मैंने उनसे (अमित शाह) बात की है. उन्होंने मुझे बुलाया है. मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता, लेकिन मुलाकात होगी.

मृतका के पिता ने शाह को लिखा था पत्र

मृतका के माता-पिता ने 22 अक्टूबर को अमित शाह को पत्र लिखकर मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया था. पत्र भेजे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री बंगाल दौरे पर भी आये थे, लेकिन मृतका का परिवार उनसे नहीं मिल पाया था. हालांकि, अब केंद्रीय गृह मंत्री ने खुद मृतका के पिता से फोन पर बात की और मुलाकात के लिए समय भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola