पूजा अनुदान का फैसला स्वागत योग्य : कुणाल

Updated:
विज्ञापन
पूजा अनुदान का फैसला स्वागत योग्य : कुणाल

पूजा अनुदान को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले का तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने स्वागत किया.

विज्ञापन

कोलकाता. पूजा अनुदान को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले का तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने स्वागत किया. उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया. बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कुणाल ने कहा कि यह नियम राज्य सरकार की ओर से पहले से ही लागू है. उन्होंने कहा : कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पूजा अनुदान जारी रखना अच्छी बात है. मैं पूरी गरिमा के साथ कहता हूं कि जो कहा, वह सही है. जो हिसाब देगा, उसे अनुदान मिलेगा. अनुदान की शुरुआत के बाद से ही पूजा समितियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे. इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकमुश्त एक लाख 10 हजार रुपये का पूजा अनुदान देने की घोषणा की है. घोष ने कहा कि विपक्ष की गिद्ध राजनीति पूरी तरह से खत्म हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola