फर्जी दस्तावेज बनाकर की जालसाजी, अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाकर की जालसाजी, अरेस्ट

जिस कंपनी में काम करता था, उसी का फर्जी दस्तावेज बना कर जालसाजी करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम किशन कुमार वर्मा है. उसे उत्तर 24 परगना के बरानगर से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

जिस कंपनी में काम करता था, उसी का फर्जी दस्तावेज बना कर जालसाजी करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम किशन कुमार वर्मा है. उसे उत्तर 24 परगना के बरानगर से गिरफ्तार किया गया. वह मूलत: राजस्थान का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ शेक्सपीयर सरणी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि, शिकायतकर्ता की कंपनी में चलने वाले चार ट्रक और अन्य कुछ सामान को आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बना कर अपने नाम पर करवा लिया.

इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित की तरफ से शेक्सपीयर सरणी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच शुरू कर किशन कुमार वर्मा नामक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 20 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola