दिलीप घोष ने बनायी भाजपा के सभी कार्यक्रमाें से दूरी

Updated at : 03 May 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिलीप घोष ने बनायी भाजपा के सभी कार्यक्रमाें से दूरी

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष के तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर दीघा के जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप घोष के खिलाफ भाजपा के कई नेता आवाज उठाने लगे हैं. इन सभी घटनाक्रमों के बीच दिलीप घोष ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है.

विज्ञापन

कोलकाता.

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष के तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर दीघा के जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप घोष के खिलाफ भाजपा के कई नेता आवाज उठाने लगे हैं. इन सभी घटनाक्रमों के बीच दिलीप घोष ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है.

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान दिलीप घोष ने इस संबंध में कहा : मेरा अब पार्टी के अंतर्गत कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं है. सुबह मीडिया के साथ मुखातिब होता हूं और सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होता हूं. मैं अपना कार्यक्रम खुद तय करता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पार्टी कार्यक्रमों की सूची से बाहर कर दिया गया है, तो उन्होंने साफ कहा : मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं बीते तीन वर्षों से पार्टी के किसी भी बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा हूं. सुबह से ही बहुत से लोग मिलने आते हैं, उन्हें समय देना भी जरूरी होता है.

गौरतलब है कि दिलीप घोष की ममता बनर्जी के साथ मुलाकात पर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद सौमित्र खां और विधायक अशोक डिंडा ने खुलकर आलोचना की है. इस पर दिलीप घोष ने बिना नाम लिये ही आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले भी बहुत लोगों ने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी और बाद में माफी मांगनी पड़ी. श्री घोष ने साफ कहा कि उन्हें किसी के समर्थन की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब दिल्ली में बड़े नेताओं को विमान से बुलाकर पार्टी में शामिल कराया जाता था, तब उन्हें भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया था.

शमिक बोले, दिलीप के खिलाफ क्या करना है, पार्टी तय करेगी

शनिवार को पार्टी प्रवक्ता व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि दिलीप घोष को लेकर पार्टी चिंतित है और उनके द्वारा उठाये जा रहे कदम व बयानबाजी पर निगरानी रख रही है. उन्होंने कहा : जो कुछ हुआ, वह जान-बूझकर नहीं हुआ. क्या भाजपा दिलीप घोष के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है? इस सवाल के जवाब में शमिक ने कहा: वह हमारी पार्टी के सबसे सफल अध्यक्ष रह चुके हैं. वह विधायक व सांसद भी रह चुके हैं. वह क्या करेंगे, क्या कहेंगे, यह उनका निजी फैसला है. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है. पार्टी को जो भी करना होगा, वह समय पर करेगी. पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायेगी कि भविष्य में भाजपा में ऐसी स्थिति न आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola