स्वरूपनगर : अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

स्वरूपनगर थानांतर्गत अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम पांचू पाल, सनातन मंडल, रामपद सरकार और तरुण दास है.
बशीरहाट. स्वरूपनगर थानांतर्गत अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम पांचू पाल, सनातन मंडल, रामपद सरकार और तरुण दास है. पुलिस ने चोरी व लूट के इरादे से एक जुट हुए लोगों की गुप्त सूचना मिलने पर श्मशान घाट इलाके से धोकरा निवासी पांचू पाल और बांकड़ा निवासी सनातन को गिरफ्तार किया. इनके पास से लोहे के कई धारदार हथियार बरामद किये गये हैं. वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में हाकीमपुर बीएसएफ ने रामपद सरकार नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, तेतुलिया में गाड़ी के धक्के से एक वृद्धा की मौत के मामले में गाड़ी चालक गोबरडांगा निवासी तरुण दास को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




