बासंती में संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन
बासंती में संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है

विज्ञापन

घर-घर जाकर जुटा रही थी निजी जानकारी, महिला के पास नहीं थी कोई अनुमति

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर घर-घर जाकर महिलाओं से व्यक्तिगत जानकारी और पहचान पत्र संबंधी डाटा एकत्र कर रही थी. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सुजाता साना के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह विभिन्न गांवों में जाकर आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जानकारी मांग रही थी. हालांकि, उसके पास ऐसी गतिविधि के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी.

स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों को देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. स्थानीय विधायक श्यामल मंडल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को घर-घर जाकर निजी जानकारी एकत्र करने के लिए केंद्र या राज्य सरकार या जिला प्रशासन की अनुमति लेना आवश्यक है, जो इस मामले में नहीं थी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने यह डाटा क्यों एकत्र किया और उसे आगे भेजा या नहीं. स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola