हल्दिया : कई राजनीतिक दलों के समर्थक तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
हल्दिया : कई राजनीतिक दलों के समर्थक तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

नेताओं ने दावा किया कि नंदीग्राम से शुभेंदु जितना ऊपर उठे हैं, अब उतने ही नीचे गिरेंगे

विज्ञापन

हल्दिया. विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में कई विपक्षी राजनीतिक दलों के समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. इसमें भाजपा, कांग्रेस व माकपा के सामर्थक शामिल रहे. रविवार को नंदीग्राम बस स्टैंड के पास तृणमूल कांग्रेस ने एक बैठक बुलायी थी. मौके पर परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती व तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजूदगी में सैकड़ों लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. नेताओं ने दावा किया कि नंदीग्राम से शुभेंदु जितना ऊपर उठे हैं, अब उतने ही नीचे गिरेंगे. आज शामिल होनेवाले समर्थकों ने कहा कि 2026 में नंदीग्राम विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है. तमलुक सांगठनिक जिले के भाजपा सचिव प्रलय पाल ने कहा कि तृणमूल का मतलब ठगनेवाली पार्टी है. अपने लोगों को पार्टी में शामिल करा कर लोगों को गुमराह कर रही है. नंदीग्राम के लोग शुभेंदु अधिकारी के साथ हैं. नतीजों के बाद यह साफ़ हो जायेगा कि यहां की जनता भाजपा के साथ है. मौके पर सुजीत कुमार रॉय, शेख सूफियान, अबू ताहेर सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola