कृष्णानगर : पीड़िता के परिजनों से मिले शुभेंदु, कानूनी मदद का दिया आश्वासन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 1:45 AM

विज्ञापन

नदिया जिले के कृष्णानगर में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर विपक्ष मुखर हो गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर विपक्ष मुखर हो गया है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पीड़िता के घर जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें कानूनी मदद दिलाने का वादा किया. बाद में पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु ने कहा : मैंने पीड़िता के माता-पिता से बात की है. यह सामान्य परिवार है, जिसका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है, उसमें पुलिस ने आत्महत्या की बात लिखी है. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि छात्रा को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी. परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. वे केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कानूनी लड़ाई में परिवार के साथ है. इस बीच, एसआइटी की टीम ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया. इस मौत की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआइटी टीम गठित की गयी है. कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola