सब-इंस्पेक्टर व पत्नी से मारपीट, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर व पत्नी से मारपीट, चार गिरफ्तार

खुफिया विभाग के सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और उनकी पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

हावड़ा. चटर्जीहाट थाना अंतर्गत डुमुरजला इलाके में स्थित एक आवास में रहने वाले कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और उनकी पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना पिछले मंगलवार को अष्टमी की रात हुई. पुलिस के अनुसार, नॉक्स रेसीडेंसी में रहने वाले सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी को होटल के मालिक मानस राय और उसके तीन साथियों ने मारपीट की. अमित के कान, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों को कोर्ट में पेश किया गया. मानस राय को जमानत मिल गयी, जबकि अन्य तीन आरोपियों की जमानत रद्द कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola