सरकारी अस्पताल में छात्रा से छेड़खानी, सफाईकर्मी अरेस्ट

Published at :26 Feb 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में छात्रा से छेड़खानी, सफाईकर्मी अरेस्ट

पीड़िता के परिजनों द्वारा डायमंड हार्बर थाने में दर्ज शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना स्थित डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम विनोद पंडित है. पीड़िता के परिजनों द्वारा डायमंड हार्बर थाने में दर्ज शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया. गत शनिवार को अस्वस्थ होने पर किशोरी को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी शारीरिक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में स्थानांतरित किया गया. आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने उसी रात किशोरी से छेड़खानी की. सोमवार को किशोरी से मिलने जब उसके परिजन आये, तब उसने पूरी घटना बतायी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola