ePaper

माध्यमिक परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

Updated at : 04 May 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
माध्यमिक परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

मृत छात्रा का नाम पूजा सीट (16) है.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के गुड़दला इलाके में एक माध्यमिक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम पूजा सीट (16) है. वह बेलदा के बड़मोहनपुर स्थित सितांग्शु बालिका विद्यापीठ में पढ़ती थी. पूजा को माध्यमिक परीक्षा में 310 नंबर मिले थे. कम नंबर आने के कारण उसके माता-पिता ने उसे डांटा था. अभिभावकों की डांट से दुखी होकर उसने फांसी लगा ली. उसके माता-पिता ने सबसे पहले उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा. वे उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola