राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया केविएट, कहा- हमारा पक्ष भी सुनें

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक केविएट दायर कर अनुरोध किया है कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी के सिलसिले में उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाये.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक केविएट दायर कर अनुरोध किया है कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी के सिलसिले में उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाये. गौरतलब है कि केविएट एक कानूनी नोटिस है. यह किसी एक पार्टी द्वारा दायर किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी केस में कोई आदेश या निर्णय दिये जाने से पहले उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाये. उसका पक्ष सुने बिना कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाये. गौरतलब है कि इडी ने गुरुवार को करोड़ों रुपये के कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कोलकाता में आइ-पैक और उसके निदेशक प्रतीक जैन से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी. सीएम ममता बनर्जी ने इडी पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola