विवाद में करने लगा चाकू से हमला आरोपी के घर लोगों ने लगा दी आग

दो दोस्तों के बीच आपस में चल रही शराब पार्टी में हुए झगड़े के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर बदमाश युवक ने अपने साथी को जख्मी कर दिया.
संवाददाता, कोलकाता
दो दोस्तों के बीच आपस में चल रही शराब पार्टी में हुए झगड़े के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर बदमाश युवक ने अपने साथी को जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद उत्तेजित इलाके के लोगों ने आरोपी हमलावर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और उसके तीन घरों में आग लगा दी. घटना कोलकाता पुलिस के दायरे में आनेवाले भांगड़ विभाग के पोलरहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की है.
क्या है मामला: पुलिस सूत्र बताते हैं कि भांगड़ निवासी के सफीकुल मोल्ला और तारापद मंडल गुरुवार देर रात इलाके में शराब पी रहे थे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गयी. आरोप है कि तारापद ने अचानक सफीकुल की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे सफीकुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग वहां मदद के लिए पहुंचे. इसके बाद तारापद को पकड़कर बुरी तरह पीटा. खबर पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को सामान्य किया.
आरोपी के घर पर लोगों ने लगा दी आग: जब तक पुलिस स्थिति को सामान्य कर वहां से लौटती, इस बीच हमलावर तारापद और उनके रिश्तेदारों के घर में गुस्साए लोगों ने आग लगा दी. देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गये. आग की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




